बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक गाय के बछड़े की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जंगल में बछड़े को ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या की थी और फिर मांस को आपस में बांट लिया था।
पूर्व सरपंच के बेटे की नहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी
ग्राम सेवारी के जंगल में मिली क्रूरता की कहानी
यह मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। 23 जुलाई 2025 को बछड़े के मालिक ने जब अपने मवेशी को लापता पाया, तो उसने गांव में खोजबीन शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने उसे बताया कि चार संदिग्ध युवक मवेशी को जंगल की ओर ले जाते देखे गए थे।
सूचना पर राजपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई, तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके से मवेशी के अवशेष और हत्या में उपयोग किए गए धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आगे की जांच जारी
राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयों में सख्ती बरती जाएगी।




