रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के चारों संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि माना में लगातार दूसरे दिन 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर को रायपुर शहर में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सोमवार को दर्ज अधिकतम तापमान में रायपुर 30.4 डिग्री सेल्सियस, माना 29.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 28.8 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 26.6 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर 25.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 29.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग 28.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव 29.5 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।
वहीं न्यूनतम तापमान में रायपुर 11.9 डिग्री सेल्सियस, माना 8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 10.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 9.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर 5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 10.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग 10.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 8 से 10 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध की स्थिति बनी रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।




