जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ग्राहक बनकर मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 3 महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र के तेतरखूंटी में की गई.।
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, विदेश मंत्रालय ने दी श्रद्धालुओं को जानकारी
जानकारी के मुताबिक, तेतर खूंटी के किराए के मकान में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने एएसपी, सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस की ओर से नियुक्त प्वाइंटर ने आरोपी युवती से फोन पर बात की। तभी युवती ने 1500 रूपए में लड़की उपलब्ध कराने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए तीन महिला समेत 2 व्यक्ति को मौके से पकड़ा है।
केंद्रीय जेल में कैदी ने किया सुसाइड : बैंरक में लगाई फांसी, जांच में जुटी प्रशासन
आरोपियों के कब्जे से 4,500 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पांचों के खिलाफ थाना बोधघाट में पीटा एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.




