दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और दो लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित युवक ने 27 जून को नंदनी थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि आरोपी महिला दामिनी सोनी से उसकी पहचान वर्ष 2009-10 में हुई थी। 2013-14 में महिला की शादी के बाद संपर्क टूट गया था।
14 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिकारियों के अवकाश पर रोक
करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिए महिला ने दोबारा संपर्क साधा। बातचीत बढ़ने पर महिला ने वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील क्लिप रिकॉर्ड की और अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम के साथ मिलकर पीड़ित को धमकी देने लगी। आरोपी duo ने वीडियो परिजनों को भेजने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला आरोपी की तलाश जारी है। मामला धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।




