Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शारदीय नवरात्र 2025: छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों में भक्तिमय उल्लास, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    शारदीय नवरात्र 2025: छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों में भक्तिमय उल्लास, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 21, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    शारदीय नवरात्र 2025: छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों में भक्तिमय उल्लास

    रायपुर।  सोमवार, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेशभर के देवी मंदिरों में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी, बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर और राजधानी रायपुर समेत कई प्रमुख शक्तिपीठों में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

    डोंगरगढ़ में इस बार भीड़ प्रबंधन को लेकर ज़िगज़ैग व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह की भगदड़ से बचा जा सके। विदेशी भक्तों ने भी ज्योत प्रज्वलन के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी डोंगरगढ़ में किया गया है।

    Read Also-  शारदीय नवरात्रि कल से शुरू, जानें नौ दिवसीय शक्ति उपासना और पूजा-पाठ के महत्वपूर्ण नियम

    छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्तिपीठ:

    • रतनपुर (महामाया मंदिर): यह मंदिर मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती को समर्पित है। इसे 52 शक्तिपीठों में शामिल किया गया है और कोसलेश्वरी के नाम से भी पूजा जाता है।
    • डोंगरगढ़ (बम्लेश्वरी मंदिर): लगभग 2000 साल पुराने इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। इसे कभी वैभवशाली कामाख्या नगरी कहा जाता था। मां बम्लेश्वरी को राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी भी माना जाता है।
    • दंतेवाड़ा (दंतेश्वरी मंदिर): यहां देवी सती का दांत गिरा था, इसलिए इसे 52 शक्तिपीठों में शामिल किया गया है। 14वीं शताब्दी का यह मंदिर स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना है।
    • रायपुर (महामाया मंदिर): लगभग 1400 साल पुराना यह मंदिर है। यहां मां लक्ष्मी, महामाया और समलेश्वरी की संयुक्त पूजा होती है।
    • अंबिकापुर (महामाया अंबिका देवी): मान्यता है कि यहां महामाया का धड़ स्थित है, जबकि सिर रतनपुर में है। नवरात्र में इसका महत्व और बढ़ जाता है।
    • सक्ती (मां चंद्रहासिनी): देवी सती का दाढ़ गिरने से यह स्थान शक्तिपीठ बना। यहां विशाल मूर्तियां और पौराणिक झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं।
    • कोरबा (मां सर्वमंगला): गुफाओं और नदी के बीच बसे इस मंदिर का अनोखा स्वरूप प्रसिद्ध है।
    • धमतरी (मां अंगारमोती): गंगरेल बांध बनने के बाद 52 गांवों के लोगों ने अपनी आराध्या देवी को यहां स्थापित किया।
    • गरियाबंद (जतमई माता): झरनों से घिरा यह मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र है। मान्यता है कि जलधाराएं स्वयं माता की दासियां हैं।
    • महासमुंद (मां चंडी पीठ): बागबहारा स्थित यह मंदिर पहले तंत्र साधना का प्रमुख स्थल माना जाता था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mata navratri 2025 navratri 2025 navratri 2025 date navratri kab hai 2025 sardi navratri 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.