Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Shri Ramlala Darshan Scheme: आज सरगुजा से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा 800 श्रद्धालुओं का जत्था, ट्रेन में सुरक्षाकर्मी-डॉक्टर्स की टीम रहेगी तैनात

    Shri Ramlala Darshan Scheme: आज सरगुजा से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा 800 श्रद्धालुओं का जत्था, ट्रेन में सुरक्षाकर्मी-डॉक्टर्स की टीम रहेगी तैनात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 19, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Shri Ramlala Darshan Scheme
    Shri Ramlala Darshan Scheme

    Shri Ramlala Darshan Scheme: छत्तीसगढ़ में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिसमें सरगुजा संभाग के 800 से ज्यादा श्रद्धालु आज अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले से 170 यात्री शामिल हैं। यह सरगुजा से योजना के तहत पहली यात्रा है।

    Shri Ramlala Darshan Scheme: ट्रेन को दोपहर 12ः00 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। दर्शनार्थियों को श्रीरामलला दर्शन, अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या भेजने के लिए लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया है। जिले से 170 यात्री अयोध्या धाम जाएंगे। चयनित यात्रियों में 75 प्रतिशत ग्रामीण और 25 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु हैं।

    Read Also-  अनवर ढेबर को यूपी STF ने किया गिरफ्तार : आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश, वारंट लेकर मेरठ कोर्ट ले जाने की तैयारी

    मंत्री दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
    Shri Ramlala Darshan Scheme:
    कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे। कलेक्टर विलास भोस्कर ने बताया कि हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की गई है। निर्धारित कोटे के मुताबिक यात्रियों की लिस्ट तैयार की गई है।

    सरगुजा संभाग के 800 राम भक्त
    सरगुजा जिले के श्रद्धालुओं के साथ सरगुजा संभाग के अन्य जिलों के राम भक्त भी विशेष ट्रेन से रामलला दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले के 170, सूरजपुर जिले के 147, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 160, जशपुर जिले के 204, कोरिया जिले के 102, MCB जिले के 57 श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे।

    Read Also-  KANKER में नाबालिग लड़की के परिजनों ने कराई सगाई तो प्रेमी संग दे दी जान

    आचार संहिता के कारण रुकी थी यात्रा
    रामलला दर्शन योजना के लिए पूर्व में 17 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब यह यात्रा अब 19 जून को रवाना हो रही है। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और डॉक्टर्स का दल भी मौजूद रहेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg ram darshan scheme 2024 pm ramlala darshan yojana 2024 ram lala darsan ram lala darsan scheme ram lala darshan scheme ramlala darshan ramlala darshan scheme shree ramlala darshan yojana 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.