जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना की हितग्राही दीदियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, मितानिन और स्व-सहायता समूह की सदस्याओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।
Read Also- छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, 14 अगस्त तक इंतजार
मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, भारी बारिश का दौर जल्द होगा शुरू!
जशपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं उद्यानिकी कॉलेज की स्थापना के साथ 200 बिस्तरों का अस्पताल स्वीकृत हो चुका है। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हर्राडांड (कुनकुरी) में प्रदेश का पाँचवाँ पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जशपुर के विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।




