नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उल्लू (Ullu), ALTT (पूर्व में ALTBalaji), बिग शॉट्स (Big Shots) समेत 25 मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई इन प्लेटफॉर्म्स पर सॉफ्ट पॉर्न जैसे अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग को लेकर की गई है।
Read Also- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह महीने के लिए बढ़ा, लोकसभा ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि देशभर में इन ऐप्स और वेबसाइट्स की सार्वजनिक पहुंच (Public Access) को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। मंत्रालय ने कहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स द्वारा परोसा जा रहा कंटेंट भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और कानून के खिलाफ है।
Read Also- उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग जल्द करेगा तारीख की घोषणा
सरकार के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि ये पोर्नोग्राफिक या अर्ध-पोर्नोग्राफिक सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं। विस्तृत समीक्षा और जांच के बाद इन 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया।
देखें बैन होने वाले प्लेटफोर्म की लिस्ट…
- Ullu
- ALTT
- Desiflix
- Big Shots
- Boomex
- Wow Entertainment
- Hitprime
- Adda TV
- HotX VIP
- Hulchul App
- MoodX
- NeonX VIP
- Mojflix
- Triflicks
- avarasa Lite
- Gulab App
- Kangan App
- Bull App
- Jalva App
- Look Entertainment
- Feneo
- ShowX
- Sol Talkies
- Fugi




