सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर-दतिमा मार्ग पर रक्षाबंधन के दिन एक दुखद हादसा हुआ। ग्राम सपकरा निवासी अनिरुद्ध देवांगन (25 वर्ष) अपनी पत्नी और मासूम बेटे को बाइक (CG 15 CW 1807) पर ससुराल ग्राम करसू-कसकेला रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 29 A 4020) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनिरुद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।




