ख़बरवाद डॉट कॉम, सरगुजा। संभाग के रामानुजगंज के होनहार बालक तुषार बरेठ कौन बनेगा करोडपति जूनियर में 3.20 लाख पॉइंट्स जीतकर शो से बाहर हो गए। तुषार 10 प्रश्नों का उत्तर देकर 11वें प्रश्न में अटक गए। इसके बाद गलत जवाब देकर तुषार शो से बाहर हुए।
सिरपुर के लक्षमण मंदिर का पूछा गया प्रश्न
तुषार बरैठ से छत्तीसगढ़ के सिरपुर में स्थित लक्ष्मण मंदिर का भी प्रश्न पूछा गया था। हालांकि तुषार को इसका उत्तर नहीं पता था। लेकिन उसने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। जिसे उन्हें इसका सही उत्तर पता चल पाया और उसने इस सवाल का सही जवाब दिया।
केबीसी से आये कॉल का सुनाया किस्सा
तुषार ने खेल के दौरान केबीसी से आये कॉल का किस्सा भी सुनाया। उसने बताया कि वह घर में भगवान के सामने बैठकर माला जप रहा था। इस दौरान केबीसी से उसे कॉल आया। वह इस बीच धर्म संकट में फंस गया। फिर भगवान को सॉरी बोलकर केबीसी का कॉल अटेंड किया। तुषार का यह किस्सा सुनकर सभी जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे।
व्याख्यता के पुत्र है तुषार
तुषार बरेठ के पिता धर्मेन्द्र बरेठ है। वे पेशे से व्याख्यता है और वे रामानुजगंज के देवनगर स्थति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ है। तुषार की प्रारंभिक शिक्षा सूरजपुर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में हुई है। वह आगे की पढ़ाई रायपुर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कर रहा है। इतने छोटी सी उम्र में केबीसी जैसे प्रतियोगिता में शामिल होने से उसके पिता काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।
अभी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे तुषार जीते हुए धन राशि
केबीसी में तुषार के द्वारा जीते गए राशि अभी उसके काम नहीं आएँगे। जी हाँ यह अभी केवल सिर्फ पॉइंट्स है और यह उसके बैंक के खाते में पॉइंट्स के रूप में ही शो होगा। लेकिन जब वह 18 साल का होगा। तब उसके बैंक के खाते में यह पॉइंट्स धन राशि के रूप में परिवर्तित हो जाएगा और फिर यह इसके सपने पूरे करने के काम में आ सकेगा।




