Bilaspur Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है। वारदात के बाद देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसे मार डाला। अब वो आत्महत्या कर लेगा। उसकी तलाश मत करना। घटना सीपत थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से पता चला है कि, आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि, उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और से अवैध संबंध भी था। इसलिए दोनों के बीच विवाद होने पर उसे मार दिया।
Read Also- गरियाबंद जिला पंचायत में 12वीं से स्नातक पास युवाओं के निकली बंपर भर्ती, देखें डिटेल
जानिए क्या है पूरा मामला
Bilaspur Murder Case: सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि, खैरा गांव की रहने वाली राजकुमारी बर्मन (38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। उसने अपना अलग मकान भी बना लिया। लेकिन सालभर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।
महिला से उसके घर मिलने गया था सूरज
शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब वो घर पर ही था। जब स्कूल से बच्चे घर आए, तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
Read Also- खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर
बेटी को कॉल कर दी हत्या की जानकारी
Bilaspur Murder Case: शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इस कारण उसकी हत्या कर दी है। अब मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। मेरी तलाश मत करना। फिर फोन काट दिया।
दोस्त से भी मोबाइल पर हुई बा
महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि, वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब उससे बात करनी चाही तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।




