Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शैक्षणिक सत्र के पहले दिन काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 से 30 जून तक जताएंगे अपना विरोध

    शैक्षणिक सत्र के पहले दिन काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 से 30 जून तक जताएंगे अपना विरोध

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2025Updated:June 16, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ का युक्तियुक्तकरण रद्द करने, 2008 का सेटअप लागू करने, सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स सहित समस्त शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने, प्रथम सेवागणना कर पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ देने एवं पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता खत्म करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक आज से काली पट्टी लगाकर स्कूल गए। इस प्रकार साझा मंच का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है।

    शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्ण कुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी एवं जाकेश साहू ने बताया प्रदेशभर के 23 शिक्षक संगठनों के संयुक्त फोरम शिक्षक साझा मंच द्वारा अपनी मांगों को लेकर विगत दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

    समय के साथ हमने अपने आंदोलन का स्वरूप बदला है। अब हम बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलवाएंगे। गणवेश एवं कापी पुस्तक वितरण कराएंगे। नियमानुसार प्रतिदिन स्कूल जाकर बच्चों की पढ़ाई भी लगातार करवाएंगे। इसके साथ ही साथ प्रतिदिन 16 से 30 जून तक काली पट्टी लगाकर काम करते हुए सरकार की गलत नीतियों का सांकेतिक विरोध करते रहेंगे।

    साझा मंच के प्रदेश संचालकगण भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे एवं अनिल कुमार टोप्पो ने कहा कि प्रदेशभर में 16 से 30 जून तक सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव समारोह में आए हुए ग्रामीणजन, गांव के पंच सरपंचगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पालक समिति एवं विद्यालय प्रबंध समिति को सभी शिक्षको द्वारा राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी कार्यों को बताया जाएगा।

    राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक-एक शिक्षकों की संख्या कम की गई है। प्रधान पाठक के पदों को समाप्त किया जा रहा है। स्कूलों को मर्ज करने से प्रधान पाठक के पद समाप्त हो गए हैं।

    स्कूलों में शिक्षकों के पदों में कमी करने से गुणवत्ता प्रभावित होगी। प्राथमिक शाला में मात्र दो शिक्षक रह गए। इस प्रकार मिडिल स्कूल में मात्र 3 से 4 शिक्षक ही रहेंगे। क्या इन तीन से चार शिक्षकों और प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता आ पाएगी।यह एक बड़ा प्रश्न है।

    इसी बातों को लेकर शिक्षक साझा मंच का प्रदेश भर में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है। शिक्षक साझा मंच ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश के सभी जिले, समस्त विकासखंड एवं समस्त संकुलों में संघ प्रतिनिधियों एवं समस्त आम शिक्षक साथियों से अपील की है कि सभी शिक्षक आज से 30 जून तक प्रतिदिन काली पट्टी लगाकर स्कूल जाए एवं सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.