रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर चल रहे *टीम प्रहरी अभियान* के तहत मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नगर निगम की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की। नगर निवेशक आभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में जयस्तंभ चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मालवीय रोड पर सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे 24 दुकानदारों पर 46 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
चलती कार से युवक की लाश फेंकी गई, युवती समेत तीन हिरासत में
इसके अतिरिक्त, जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत तेलघानी नाका चौक के पास संचालित अवैध अहाता केंद्र को हटाने की कार्यवाही भी की गई। अभियान में नगर निगम, आबकारी विभाग, तहसीलदार कार्यालय, यातायात विभाग और पुलिस की टीम शामिल रही। नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नर डॉ. आर. के. डोंगरे और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अवैध संरचना को तोड़कर हटाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




