रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। माना थाना क्षेत्र में तड़के नकाबपोश लुटेरों ने ड्यूटी पर जा रहे CISF जवान को निशाना बनाकर उनकी स्कूटी छीन ली और फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, CISF आरक्षक जी. शांता शारदा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। 29 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे वे अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान वीआईपी रेस्टोरेंट के पास सड़क पर गाय बैठी होने की वजह से उन्होंने गाड़ी धीमी की। तभी पीछे से तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और जवान को रोककर धमकाने लगे।
Read Also- त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट…
लुटेरों ने जवान से कहा कि जो भी सामान साथ है, तुरंत सौंप दो। जवान ने सामान देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
जवान ने घटना की सूचना तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और इसके बाद माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




