Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » BSP अधिकारी के घर चोरी करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    BSP अधिकारी के घर चोरी करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 10, 2025Updated:June 10, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। जिले के उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी निवासी बीएसपी अधिकारी के घर में हुई 8 लाख से बड़ी चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि शशि कुमार उपाध्याय भिलाई स्टील प्लांट (सेल) अंतर्गत दल्लीराजहरा माइंस में माइंस कंट्रोलर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने उमरपोटी में चंद्रनगर में अपना नया मकान बनाया था। बीते 6 जून को उन्होंने नए घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया था।

    रात 9 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सब मेहमान चले गए तो घर के सभी लोग रात एक बजे तक बात करते रहे और उसके बाद सोने चले गए। अगले दिन 7 जून की सुबह 4 बजे उनका भांजा मयंक मिश्रा उठा तो देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। उसने बाहर जाकर देखा तो एक बैग पड़ा हुआ था। बैग का सारा समान बिखरा हुआ था। यह देख मयंक घबरा गया और घर के बाकी लोगों को भी जगाने अंदर गया। जब शशि उपाध्याय और बाकी घर के लोग जागे और देखा मेन गेट में जो जालीदार दरवाजा लगा है उसकी जाली कटी हुई है। उन्होंने तुरंत घर के अंदर जाकर अपना सामान चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शशि उपाध्याय के वन प्लस नार्ड और उनकी बेटी का आई फोन और भांजे का सैंमसंग कंपनी का मोबाइल गायब था।

    उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। करीबन 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद उन्हें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फुटेज मिले। उनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने अमित पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय (28 वर्ष), गौरव यादव उर्फ आसू पिता रामनेत यादव (19 साल), सुमीत पाल पिता गौतम पाल (27 साल) और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। सभी आरोपी स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर थाना नेवई के रहने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान कुरैशी पिता गुलाब कुरैशी (19 वर्ष) निवासी आशा नगर वार्ड 21 रेवाडीह राजनांदगांव को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर सभी ने 6-7 जून की देर रात शशि उपाध्याय के मकान में घुसकर वहां से सोने के गहने और 3 नग मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल जप्त कर सभी को जेल भेज दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.