Ambikapur News: अंबिकापुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का कहर: मुर्गी और अंडे की बिक्री पर लगी रोक, इन इलाकों में रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
Ambikapur News: दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक नवविवाहिता की ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। जिसका आरोप मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। वहीं मिला जानकारी के अनुसार मृतिका की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।




