कोरबा। जिले के टीपी नगर स्थित नए बस स्टैंड पर शनिवार को प्रेम-प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक युवक ने जलन और गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका के मित्र पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में युवती को भी हल्की चोटें आई हैं।
बोडसरा शराब दुकान से ढाई लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने मित्र सूरज नगेसिया के साथ बस से उतरी थी, तभी आरोपी मनोज सारथी वहां पहुंचा और ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में सूरज की हालत गंभीर है, वहीं युवती को मामूली चोटें आई हैं।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना के पीछे की पूरी सच्चाई और हमले के कारणों की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।




