Khabarwaad Bilaspur: कबाड़ में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला खमतराई के आवास पारा का है।
Read Also: खनिज विभाग की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन में लगे 8 हाइवा, 2 ट्रक सहित एक जेसीबी जब्त
जानकारी के मुताबिक आशीष सूर्यवंशी अपने दोनों भाई के साथ खमतराई के आवास पारा में रहता था। रोज की तरह उसका दोस्त आज सुबह भी उसे काम पर चलने के लिए बुलाने को आया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जब दीपक ने दरवाजे को हल्का से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। दीपक जब कमरे के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि आशीष का शव फंदे से लटक रहा है। तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी।
Read Also: सेल्फी बना काल, 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते वक्त मजदूर बना रहा था वीडियो….गिरकर मौत
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया। वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




