रायपुर। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की कोटा टीचर्स कॉलोनी में स्पीच थैरेपिस्ट मोहम्मद सरताज के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सात लाख रुपये नकद और दो तोले सोने की चेन चोरी कर ली। सरताज 29 अगस्त को विशाखापट्नम रवाना हुए थे। 31 अगस्त को सफाई के लिए आई नौकरानी ने टूटा ताला देखा। 1 सितंबर को लौटने के बाद सरताज ने पुलिस को सूचना दी।
इससे पहले डीडी नगर के डंगनिया में अश्वनी नगर स्कूल की व्याख्याता तारिणी वर्मा और सुंदरम विहार निवासी सुमित सोनी के मकानों से भी लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।




