Ambikapur Suicide News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवती का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की टीम इस घटना की जांच में जुट गई है।
Read Also- पिकअप और बोर वाहन में जबरदस्त भिड़ंत: पिकअप ड्राइवर की मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम
Ambikapur Suicide News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दरिमा थाने के ग्राम पंचायत बकाली का है। यहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव घर के म्यार पर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। युवती द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती ने आत्महत्या क्यू की है इसका कारण फ़िलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।




