रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून कहर जारी, प्रदेशभर में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियां-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा राज्य के कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी प्रभावी है। विभाग ने अगले 48 घंटों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं।




