CG Surajpur Latest News: सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र स्थित पकनी गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान अनिल मरावी के रूप में हुई है, जो गुरुवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा।
Read Also- रिश्तों का खून: भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
CG Surajpur Latest News: परिजनों ने जब सुबह उसकी तलाश शुरू की, तो गांव के पास एक खेत में अनिल का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति और युवक के सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध और आपराधिक प्रतीत हो रहा है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान और बारिश का कहर, दो मजदूरों की मौत, 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी
CG Surajpur Latest News: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। चंदौरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी या आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




