Janjgir Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Read Also- भ्रष्टाचार पर ACB की सख्ती, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Janjgir Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इस वारदात में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल युवक आरोपी का बेटा है और वो भी इस वारदात में शामिल है। घायल होने के कारण आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Read Also- सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 37 लाख की ठगी: दो शातिर ठग गिरफ्तार
Janjgir Crime News: दअरसल, चाम्पा के कोटाडबरी में दो भाई गणेश पटेल और भीम पटेल में जमीन को लेकर विवाद है। विवाद हुआ तो पिता भीम और उसके बेटे ने गणेश के साथ ही उसके भाई भरत पटेल पर हमला कर दिया।इस वारदात में गणेश की मौत हो गई, वहीं भरत पटेल की हालत गंभीर है। वहीं एक आरोपी भेष पटेल को भी चोट आई है। इलाज चलने की वजह से अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक आरोपी भीम पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




