Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा- मुख्यमंत्री साय

    रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा- मुख्यमंत्री साय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 10, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read
    रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा- मुख्यमंत्री साय

    रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के बीच एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम ‘रक्षक – पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड राइट्स एंड प्रोटेक्शन’ के लिए एमओयू हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार माना जा रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करेगा। उन्होंने बताया कि कई बार बच्चे भूलवश गलत दिशा में चले जाते हैं, ऐसे बच्चों को सही मार्ग पर लाना समाज का सामूहिक दायित्व है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से जुड़े अधिकांश वादों को पूरा किया है। किसानों के बोनस, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना और सबके लिए आवास जैसे संकल्पों को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि 350 से अधिक प्रशासनिक सुधार लागू कर छत्तीसगढ़ सुशासन के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। इसी उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना भी की गई है। मुख्यमंत्री ने रक्षक पाठ्यक्रम को रिकॉर्ड समय में तैयार करने के लिए आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और उनकी टीम को बधाई दी।

    Read Also-  CG NEWS: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण एक व्यापक और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। बच्चों से भिक्षावृत्ति, परित्यक्त बच्चों का पुनर्वास और संवेदनशील मामलों का समाधान जैसी चुनौतियों के लिए संवेदनशील और सेवा-भावयुक्त युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने पाठ्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसका प्रारंभ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आयोग और सभी छह विश्वविद्यालयों को इसके लिए बधाई दी।

    कहां शुरू होगा पाठ्यक्रम
    यह एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा निम्न विश्वविद्यालयों में प्रारंभ होगा—

    • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर
    • संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा
    • कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर
    • आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर
    • एमिटी विश्वविद्यालय, रायपुर
    • श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई-दुर्ग

    क्या है रक्षक पाठ्यक्रम
    अब तक प्रदेश में ऐसा कोई पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं था जो युवाओं को बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षित करते हुए रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाए। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आयोग ने रक्षक पाठ्यक्रम विकसित किया है। यह पाठ्यक्रम युवाओं को सैद्धांतिक एवं विधिक ज्ञान, विभागीय योजनाओं और संस्थाओं की समझ, बाल संरक्षण इकाइयों के कार्यप्रणालियों और व्यवहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी देगा। इसका उद्देश्य संवेदनशील, जागरूक और बाल अधिकारों की गहरी समझ रखने वाले कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। पाठ्यक्रम संचालन, प्रशिक्षण और परामर्श की सभी सुविधाएं आयोग द्वारा विश्वविद्यालयों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

    Read Also-  सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार व बालोद में शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे

    कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलसचिव प्रो. शैलेंद्र पटेल, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले, कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति महादेव कावरे, कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा, आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. टी. रामाराव, कुलसचिव डॉ. रूपाली चौधरी, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय, कुलसचिव डॉ. सुरेश ध्यानी, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई-दुर्ग के चांसलर डॉ. आई.पी. मिश्रा, कुलपति डॉ. ए.के. झा, डॉ. जया मिश्रा, आयोग के सचिव प्रतीक खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Chhattisgarh headlines chhattisgarh latest news chhattisgarh news Chhattisgarh updates Hindi news Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.