Khabarwaad Kabirdham. जिले में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 A में किचड़ से पट गया है. यहां से गुजरने वाली गाड़ियां कीचड़ में फंस गई है. जिसके चलते सोमवार रात से जाम की स्थिति बनी हुई है. यहां सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. कीचड़ की वजह से लोग अपनी ही गाड़ियों में ही फंसकर रह गए हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
छत्तीसगढ़ के कई जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश
छत्तीसगढ़ के कई जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है. इस बेमौसम बरसात से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. तीन दिनों से लगातार हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. बारिश से सब्जियों और गेहूं, सरसों, चना, समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं. फसल खराब हो जाने से किसान परेशान हैं और सरकार से मुआवजे के लिए गुहार लगा रहे हैं.
यह भी पढ़े :
Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान कार से 28 लाख रुपए जब्त




