Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » उद्घाटन के महज एक महीने बाद भरभराकर गिरी 17 करोड़ की कन्वेंशन सेंटर की छत, दो इंजीनियर निलंबित

    उद्घाटन के महज एक महीने बाद भरभराकर गिरी 17 करोड़ की कन्वेंशन सेंटर की छत, दो इंजीनियर निलंबित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    कोरबा। जिले में 17 करोड़ की लागत से बने देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर की छत और फॉल सीलिंग उद्घाटन के केवल एक माह बाद ही गिर गई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है।

    यह कन्वेंशन सेंटर डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) मद से स्वीकृत राशि से तैयार किया गया था। निर्माण की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपी गई थी। भव्य स्वरूप में बने इस सेंटर का उद्घाटन पिछले माह किया गया था, लेकिन हाल ही में इसकी छत और फॉल सीलिंग भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त हॉल में कोई कार्यक्रम नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

    Read Also-  राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा: जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों पर नेताओं से की चर्चा

    इस गंभीर लापरवाही पर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल मामले की जानकारी हाउसिंग बोर्ड आयुक्त अवनीश शरण को दी। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अपर आयुक्त से जांच करवाई। जांच में यह सामने आया कि निर्माण कार्य में न केवल गंभीर तकनीकी खामियां थीं, बल्कि गुणवत्ता मानकों की भी अनदेखी की गई थी।

    जांच रिपोर्ट आने के बाद आयुक्त अवनीश शरण ने कार्यपालन अभियंता आर. के. दंदेलिया और सहायक अभियंता कांशी प्रकाश पैकरा को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय जगदलपुर स्थित गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

    Read Also-  जेलों में बढ़ते कट्टरपंथ पर गृह मंत्रालय सख्त, राज्यों को जारी किया दिशा-निर्देश

    कन्वेंशन सेंटर की छत गिरने की घटना ने न केवल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सरकारी एजेंसियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस पूरे मामले की व्यापक जांच की मांग अब ज़ोर पकड़ने लगी है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाहियां दोबारा न हों।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking korba CG Korba News cg news chhattisgarh news korba latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.