रायपुर। राज्य सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा बुधवार को इसके संबंध में आदेश जारी किया गया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस ईशु अग्रवाल को रायपुर के आजाद चौक का सीएसपी बनाया गया है। वहीं, आईपीएस धर्मेंद्र सुमंत कुमार को राजनांदगांव से सरगुजा स्थानांतरित किया गया है। आईपीएस मयंक मिश्रा को सरगुजा से रायगढ़, जबकि आईपीएस हर्षित मेहर को रायगढ़ से दुर्ग भेजा गया है। इसी क्रम में आईपीएस राहुल बंसल का तबादला दुर्ग से सरगुजा किया गया है।
Read Also- युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर BEO का निलंबन हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा– कलेक्टर को नहीं है अधिकार
आईपीएस वांसल जैन को पुलिस मुख्यालय से राजनांदगांव, आईपीएस अभिषेक चंद्रवेद्ती को रायपुर से धमतरी, तथा आईपीएस गगन कुमार को बस्तर से बिलासपुर भेजा गया है।





