नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत हरे निशान के साथ की, जिससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंकों की छलांग के साथ 82,574.55 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 82,669 के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 100 अंकों की बढ़त के साथ 25,160.10 पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद स्तर 25,003.05 था।
अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है सघन जागरुकता अभियान
तेजी के संकेत पहले से मिल रहे थे
सोमवार सुबह से ही एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल बन गया था, जिससे घरेलू बाजारों को भी मजबूती का संबल मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 1% की तेजी के साथ 38,120.28 पर कारोबार करता दिखा। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.21% बढ़कर 24,081.06 और साउथ कोरिया का कोस्पी 1.93% की तेज उछाल के साथ 2,864.89 पर ट्रेड कर रहा था।
नकटी ग्रामवासियों के समर्थन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री को लिखा खत, विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की मांग
बैंकिंग और फाइनेंस स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी
इस तेजी का सबसे बड़ा फायदा बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक्स को मिला। Kotak Bank के शेयर 2.42% चढ़े, जबकि Axis Bank 1.30% की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा Bandhan Bank (2.50%), Bank of India (2.37%), Maha Bank (2.16%), Central Bank (1.86%), IDFC First Bank (2.00%) और SBI (1.10%) के शेयरों में भी तेजी देखी गई। फाइनेंस कंपनियों में M\&M Finance के शेयर 3.14% चढ़े, वहीं Muthoot Finance में 2.95% और Bajaj Finance में 1.50% की बढ़त दर्ज की गई।
शिलांग हनीमून मर्डर केस: राजा मर्डर केस में नया ट्वविस्ट, सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार
ऑटो सेक्टर में भी हलचल
Tata Motors समेत ऑटो सेक्टर के कई स्टॉक्स भी बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में मजबूती बनाए रखी। कुल मिलाकर, एशियाई बाजारों की मजबूती और घरेलू निवेशकों की सकारात्मक धारणा से शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बाजार में मजबूती बनी रह सकती है, बशर्ते वैश्विक संकेत सहायक बने रहें।




