रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है। बोर्ड ने इसे देशभक्ति, एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए सभी धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराने की अपील की है।
वक्फ बोर्ड के कार्यालय से जारी संदेश में कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस एक पवित्र अवसर है, जिसे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया जाना चाहिए। इस मौके पर लोगों को देश की आज़ादी के महत्व को याद करने और एकजुटता का संदेश देने पर जोर दिया गया।
Read Also- राजधानी में दो सनसनीखेज वारदातें: पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव
बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण की उचित व्यवस्था करने की बात कही। साथ ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी इस पहल में सहयोग करने की अपील की है।
जारी हुआ आदेश

डॉ. सलीम राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराना अनिवार्य किया है,और जो ऐसा नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी के तिरंगा अभियान के तहत जारी इसका आदेश जारी किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इसे राजनीति के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। भारत के मुसलमानों को अपने वतनपरस्ती का सबूत देना चाहिए। पहलगाम हमले के बाद से मुसलमान शक के घेरे में आ गए हैं, ऐसे में मैं अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करूंगा कि वे अपने देशप्रेम का प्रमाण दें।
Read Also- मासूम की जिंदगी से खिलवाड़: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से 12 साल के बच्चे की मौत, इलाके में आक्रोश
वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा सिर्फ मस्जिदों में ही नहीं, बल्कि सभी मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में भी फहराया जाना चाहिए। यह राष्ट्रीय पर्व है और यह सभी धार्मिक स्थलों पर मनाया जाना चाहिए। महामंडलेश्वर अपने मंदिरों में, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति अपने गुरुद्वारों में और फादर अपने गिरजाघरों में झंडा फहराने की व्यवस्था करें। देश है तो हम हैं, और देश है तो ही हमारा धर्म सुरक्षित है।




