रायपुर में बहार खाने पीने के शौक़ीन लोगों को ‘पाजी द पिंड’ ढाबे को लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, चूंकि कल रात ढाबे में परोसे गए तंदूरी रोटी में एक मरा हुआ कॉकरोच निकला है।
जी हां! कल रात कुछ दोस्त ‘पाजी द पिंड’ ढाबे में उनके द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट खाने का जायका लेने पहुंचे थे। उन्होंने स्टार्टर में क्रिस्पी कॉर्न, चिकन लॉलीपॉप और कोल्ड्रिंक मंगाई। स्टार्टर का आर्डर जब टेबल पर पहुंचा तो लॉलीपॉप, कॉलीपॉप लग रहा था, चूंकि वो जले हुए थे, उन्हें कोल्ड्रिंक खोलने की जरुरत तक ही नहीं महसूस हुई, क्योंकि ढक्कन पहले से खुला हुए था।
अब तक मैन कोर्स का आर्डर जा चूका था। इसमें उन्होंने चिकन बटर मसाला, कडाही पनीर और तंदूरी रोटी मंगाई थी। मैन कोर्स टेबल में लगा और सभी की प्लेट में खाना परोसा गया तो एक तंदूरी रोटी में मरा हुआ कॉकरोच मिला। फिर क्या था इन दोस्तों का खाने से मन भर गया और उन्होंने मैनेजर को खूब खरी खोटी सुनाई।




