रायपुर। राजधानी के अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में कार्यरत विनय कुमार रामटेके की स्कूटर की डिक्की से अज्ञात चोर ने एक लाख रुपये नगद चुरा लिए।
नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 इनामी नक्सली गिरफ्तार
घटना 19 मई की दोपहर करीब 3 बजे की है। गुढ़ियारी निवासी रामटेके निजी कार्य से एक लाख रुपये लेकर कार्यालय आए थे। दोपहर 2:45 बजे वे अपने सहकर्मी जितेंद्र बंजारे के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे और अपनी हीरो मैस्ट्रो स्कूटर (CG 04 HY 1587) की डिक्की में रुपये रखकर उसे लॉक कर परिसर में पोस्ट ऑफिस के सामने पार्क कर दिया।
सुशासन के दावे हुए फेल: CM के ही संभाग में मृत मासूमों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगे पैसे… नहीं दिया तो शव वाहन भी नहीं कराया मुहैया
करीब 3:15 बजे जब वे लौटे और डिक्की खोली, तो रुपये गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी नकदी का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिक्की का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




