Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी: महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 6.20 लाख का माल बरामद

    रायपुर में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी: महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 6.20 लाख का माल बरामद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधा दर्जन फ्लैटों में सेंधमारी करने वाले महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुनसान फ्लैटों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 6.20 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

    चोरी की घटनाएं और शिकायतें

    1. आमानाका थाना क्षेत्र: पगाटिका कलवा वेकेंटश्वरलु ने 3 अगस्त 2025 को थाना आमानाका में शिकायत दर्ज की कि वह सटर्लिंग होम सरोवर पोर्टिको के पास रहते हैं। उस दिन वह परिवार के साथ भिलाई गए थे। रात करीब 8 बजे घर लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। कमरे का सामान बिखरा था और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इस शिकायत पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 250/25, धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

    2. कबीर नगर थाना क्षेत्र: लोकनाथ देवांगन ने 2-3 अगस्त 2025 की दरमियानी रात को हुई चोरी की शिकायत दर्ज की। अज्ञात चोर ने हीरापुर, कबीर नगर रॉयल रेजिन्सी स्थित उनके मकान का ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। इस मामले में थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 142/25, धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

    3. न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र: भावना यदु ने 3 अगस्त 2025 को शिकायत की कि हिमालया हाइट्स में उनके फ्लैट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात चुराए। उसी कॉलोनी में अनिश कुमार के फ्लैट से भी चोर ने विभिन्न कंपनियों की हाथ घड़ियां, नकदी और चांदी के जेवरात चुराए। इस शिकायत पर थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 172/25, धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। घटनास्थलों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि सभी चोरियां एक ही तरीके से अंजाम दी गई थीं, जिसमें सुनसान फ्लैटों को निशाना बनाया गया था। इससे पुलिस को शक हुआ कि यह किसी बाहरी गिरोह का काम हो सकता है।

    पुलिस ने मुखबिरों की मदद, सीसीटीवी फुटेज की जांच, होटल/लॉज की चेकिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर आरोपियों को अंबिकापुर में पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनोद सन्नी गौर और रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख, दोनों निवासी महाराष्ट्र, बताया।

    बरामद सामान और गिरफ्तारी

    आरोपियों ने पूछताछ में सभी चोरियों को अंजाम देना कबूल किया। उनके कब्जे से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया:

    • 36 ग्राम सोने के जेवरात

    • 843 ग्राम चांदी के जेवरात

    • 9 हाथ घड़ियां

    • 1 आईफोन

    • 3 मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त)

    • अन्य आलाजरब सामान

    बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 6,20,000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उनके खिलाफ चोरी की अन्य शिकायतों के आधार पर अतिरिक्त अपराध दर्ज किए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.