Bhatapara Crime News: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला वृंदावन कॉलोनी का है, जहाँ अज्ञात चोरों ने एक बैंक मैनेजर के घर पर धावा बोल दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
Bhatapara Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, बैंक मैनेजर किसी निजी कार्य से शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। सुबह पड़ोसियों ने जब घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ। तत्काल बैंक मैनेजर को फोन कर सूचना दी गई, जिसके बाद उनके परिजनों ने पास के थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Read Also- आज छत्तीसगढ़ आएंगे मंत्री शाह, बस्तर के पंडुम कार्यक्रम में होंगे शामिल, राजधानी में पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
जांच में जुटी पुलिस
Bhatapara Crime News: इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह किसी संगठित गिरोह की करतूत मानी जा रही है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।
चोरी की बढ़ती घटनाओं से शहर में दहशत
गौरतलब है कि भाटापारा में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस की ओर से पहरेदारी बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर




