Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

    September 9, 2026

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: पटाखा दुकानों के लिए प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: पटाखा दुकानों के लिए प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम: पटाखा दुकानों के लिए प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    रायगढ़। जिले में दीपावली पर्व करीब आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ऐसे में रायगढ़ जिले में भी एक ही स्थान पर 70 से अधिक पटाखा दुकानों के संचालन की तैयारी चल रही है। हर साल दीपावली के दौरान इन दुकानों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्ष विशेष सतर्कता बरतते हुए पटाखा दुकानों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

    जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ब्लासियुज कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी पटाखा दुकान ज्वलनशील पदार्थों जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी या टेंट से नहीं बनाई जानी चाहिए। दुकानों का निर्माण अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड में किया जाए, ताकि आग लगने की स्थिति में जोखिम को कम किया जा सके।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बरकरार है बारिश का दौर, 15 अक्टूबर तक हो सकती है मानसून की विदाई

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखना अनिवार्य है और दुकानें एक-दूसरे के ठीक सामने नहीं लगाई जाएं। दुकानों में रोशनी के लिए तेल का लैम्प, गैस लैम्प या खुली बिजली की बत्ती का प्रयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी करना पूर्णतः निषेध होगा।

    सुरक्षा इंतज़ाम रहेंगे अनिवार्य
    अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पटाखा दुकानों के आसपास ट्रांसफॉर्मर या हाईटेंशन बिजली लाइन नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता वाला DCP अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से रखा जाए। इसके अलावा हर दुकान के सामने 200 लीटर पानी से भरा ड्रम और रेत से भरी बाल्टियाँ भी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

    Read Also-  रील के लिए युवकों ने चलती कार से किया खतरनाक स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका जुर्माना

    पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्था पर भी सख्ती
    पटाखा दुकानों के सामने बाइक या कार पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ से बचने के लिए ग्राहकों को दुकानों के सामने रुकने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, परिसर के प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन वाहन शाम 7 से रात 10 बजे तक स्टैंडबाई ड्यूटी पर उपलब्ध रहेगा, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके लिए दुकानों के बीच फायर टेंडर के आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान भी छोड़ा जाना आवश्यक है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    news raigarh raigarh news raigarh news cg raigarh news live raigarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.