दंतेवाड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ युवाओं को खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर सकती है। इसका ताजा उदाहरण दंतेवाड़ा में देखने को मिला, जहां छह युवकों ने इंस्टाग्राम पर रील वायरल करने के लिए चलती कार से स्टंट किया। इस दौरान उन्होंने कार का दरवाजा खोलकर उसमें से बाहर लटकते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Read Also- सरगुजा से क्रिप्टो घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई ट्रांजिट रिमांड पर
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद यातायात पुलिस की नजर इस पर पड़ी। पुलिस ने जांच के बाद वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की और उन्हें थाने तलब किया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने यह स्टंट सिर्फ ‘फन’ के लिए किया था और इसके खतरनाक परिणामों का उन्हें अंदाजा नहीं था।
Read Also- आरकेएम पावर प्लांट हादसा अपडेट: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार, 6 मजदूरों का इलाज जारी
हालांकि, पुलिस ने इसे हल्के में नहीं लिया और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत सभी छह युवकों पर 3,100 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल इन युवकों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी जानलेवा हो सकते हैं।




