KHABARWAAD BIJAPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में थानेदार की गाड़ी नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गई। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ शासकीय काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फरसेगढ़ और रानीबोदली गांव के बीच कमांड IED ब्लास्ट कर दी।
हालांकि, इस घटना में थाना प्रभारी आकाश मसीह और जवान दोनों सुरक्षित हैं। वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट की पुष्टि SP जितेंद्र यादव ने की है।




