Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गैस सिलेंडर की सब्सिडी पाने के लिए 31 मई तक करवा लें KYC, नहीं तो कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

    गैस सिलेंडर की सब्सिडी पाने के लिए 31 मई तक करवा लें KYC, नहीं तो कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 13, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. गैस सिलेंडरों की सब्सिडी पाने के लिए लोगों को गैस एजेंसियों में जाकर हर हाल में 31 मई तक अपना सत्यापन करवाना है। तय समय के बाद भी केवाईसी नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन भी ब्लॉक हो सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से पिछले साल से यह काम जारी है। लेकिन बताया जा रहा है कि केवाईसी कराने का काम अभी भी 60 फीसदी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए पेट्रोलियम कंपनियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे 31 मई तक केवाईसी करवा लें। इसके बाद सत्यापन कराने वालों को कई तरह की परेशानी होना तय है।

    कंपनियों ने साफ कर दिया है कि इस काम को गंभीरता से लें, नहीं तो जून से सिलेंडर मिलने में दिक्कत आएगी।केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने पिछले साल नया आदेश जारी कर कहा था कि जिन लोगों के नाम से सिलेंडर है उन्हें गैस एजेंसी में जाकर बताना होगा कि सिलेंडर लेने वाले वहीं हैं। पहले इसके लिए समय सीमा तय नहीं की गई थी, लेकिन अब 31 मई तक का समय दिया गया है।

    Read Also-  बैंक पासबुक के आखिरी पन्ने पर होगा गीता का सार? जानिए क्या है वायरल दावे का सच

    इस सत्यापन के लिए लोगों से उनका आधार कार्ड मंगवाया जा रहा है। गैस एजेंसियों को ई-केवाईसी करने के लिए मशीन भी दी गई है। इसमें उन लोगों को अंगूठे का निशान लगाना है जिनके नाम से गैस कार्ड है। केंद्र सरकार की ओर से जारी नए नियम के अनुसार जो लोग ई-केवाईसी नहीं कराएंगे उन्हें सस्ता सिलेंडर या सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसलिए किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए तुरंत केवाईसी करवा लें।

    फर्जी नामों वाले कनेक्शन होंगे ब्लॉक
    केंद्र सरकार के नए नियम से फर्जी दस्तावेज देकर सिलेंडर लेने वालों के सिलेंडर ब्लॉक हो जाएंगे। उनकी ऑनलाइन बुकिंग ही नहीं होगी। नए नियम के तहत यह साफ हो गया है कि किसी भी घर में एक ही नाम से दो से ज्यादा सिलेंडर हैं तो दूसरा सिलेंडर ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएगा।

    यानी एक घर में एक नाम से केवल एक ही सिलेंडर होगा। केंद्र सरकार ऐसे सभी कनेक्शन को ब्लॉक करना चाहती है जो अवैध तरीके से लिए गए हैं। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ही केंद्र सरकार ने यह नियम लागू किया है। इसके अलावा एक ही घर में कई सिलेंडर रखने वालों पर भी सख्ती होगी। ऐसे कनेक्शनों की जांच के लिए भी गैस एजेंसियों से कहा गया है।

    गैस एजेंसियों में ऐसे होगी ई-केवाईसी

    • अपनी गैस एजेंसी से ई-केवाईसी का आवेदन प्राप्त करना है।
    • सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ वापस जमा करना है।
    • एजेंसी वाले आपके फिंगर प्रिंट्स को स्कैन कर केवाईसी करेंगे।

    Read Also-  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 45 पार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाए प्रमोशन

    उज्जवला कनेक्शन वालों के लिए भी ये जरूरी
    उज्जवला योजना के तहत बीपीएल सदस्य के खाते में 372 और आम लोगों को 61 रुपए सब्सिडी के तौर पर वापस मिलते हैं। उज्जवला योजना वालों को भी गैस एजेंसियों में जाकर अपना सत्यापन करवाना है। इसके लिए उन्हें गैस उपभोक्ता नंबर, एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, लीज एग्रीमेंट, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज के अलावा एक प्रमाण पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राज्य या केंद्र द्वारा जारी किया गया कोई भी आइडेंटी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।

    बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाने का बड़ा फायदा यह होगा कि सिलेंडरों की होने वाली कालाबाजारी बहुत हद तक कम हो जाएगी। जिससे जरूरतमंद लोगों को सही समय पर सिलेंडर मिलेगा।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh chhattisgarh breaking news chhattisgarh bus accident news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh latest news today chhattisgarh naxal news today chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news live today chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news latest news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.