रायपुर। राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। इसमें हिस्सा लेने प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनपर फूल बरसाए। उनके स्वागत के लिए गुलाब की पंखुड़ियों से रास्ता सजाया गया है। ढोल नगाड़े के साथ प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल और सोनिया गांधी पहले ही राजधानी में हैं। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष देशभर से आए कांग्रेस नेताओं से सीधा संवाद करेंगी। पार्टी को लेकर वे क्या सोचती हैं, और वो कांग्रेस नेताओं से क्या अपेक्षाएं रखती हैं। इस पर वो शनिवार को खुलकर बात करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे साढ़े 11 बजे के आस-पास अधिवेशन में आए नेताओं को सम्बोधित करेंगी




