KHABARWAAD RAIPUR. रायपुर के पांडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है। यहां एक दुधमुंहे बच्चे की चालीस फूट नीचे गिरने से मौत हो गई है, जिस वक्त यह हादसा हुआ। उस वक़्त मासूम दुधमुंहा बच्चा पिता की गोद में था, जिसका सीसीटीवी फ़ुटेज तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पिता की गोद से छूटकर नीचे गिरा बच्चा
मिली जानकारी अनुसार; एक परिवार मंगलवार देर शाम रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल आया हुआ था। इस दौरान वह परिवार तीसरे मंज़िल के एक्सलेरेटर का इस्तेमाल कर रहा था। इस दौरान पिता के गोद में एक दुधमुंहा बच्चा था और एक अन्य बच्चा उनके साथ चल रहा था। तभी उनके साथ चलने वाला बच्चा एक्सलेरेटर में नहीं चढ़ पा रहा था, जिस उठाकर चढ़ाने के दौरान गोद में मौजूद बच्चा उसके हाथ से छूट कर क़रीब 40 फूट नीचे जा गिरा। इसके बाद मासूम को घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दर्दनाक हादसा: सिटी सेंटर मॉल में पिता की हाथ से बच्चा छूटकर चालीस फूट नीचे गिरा, हुई मौत pic.twitter.com/OST9b6CDCx
— khabarwaad (@khabarwaad) March 19, 2024
यह भी पढ़े :
दर्दनाक हादसा: सिटी सेंटर मॉल में पिता की हाथ से बच्चा छूटकर चालीस फूट नीचे गिरा, हुई मौत




