Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देशी शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। शराब में जहर मिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों मृतकों ने साथ में बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद दोनों की तबियत अचानक बिगड़ गई। मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी और रोहित सतनामी के रूप में हुई है। पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र की भठली उदयभाटा की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Read Also- IFS अधिकारी ने की खुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस
इससे पहले भी गई थी जान
Janjgir-Champa News: इससे पहले भी पिछले साल जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके की सूचना पुलिस को दी गई। बुडगहन निवासी दो युवक एक साथ में शराब पीते थे। शराब पीने के बाद घर में अचानक दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ने लगी थी।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: उत्तरी हवाओं से फिर बढ़ी कंपकंपी, बिलासपुर में 8 डिग्री गिरा पारा, जानिए प्रदेश में आगे कैसा रहेगा वेदर
जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका
Janjgir-Champa News: दोनों को इलाज के लिए बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही थी कि, जहरीली शराब पीने की वजह दोनों की मौत हुई होगी।




