रायगढ़। औद्योगिक नगरी रायगढ़ से शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। एक हादसा रेलवे स्टेशन पर हुआ, जबकि दूसरी घटना सांप के डसने से जुड़ी है।
कथित अश्लील सीडीकांड: अब 26 अगस्त को होगी सुनवाई, सीबीआई को मिला समय
पहली घटना रायगढ़ रेलवे स्टेशन की है, जहां एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने घटना की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं दूसरी घटना छल थाना क्षेत्र के पाली गांव की है। यहां एक महिला जमीन पर सो रही थी, तभी एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।




