नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन्हें कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस परीक्षा में किसने बाजी मारी है.
शक्ति दुबे बने देश के टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर, देखें टॉप 10 लिस्ट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं और इस साल का टॉपर बनने का गौरव शक्ति दुबे ने हासिल किया है. रोल नंबर 0240782 वाले शक्ति ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है.
टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट
शक्ति दुबे – रोल नंबर: 0240782
हर्षिता गोयल – रोल नंबर: 0101571
डोंगरे अर्चित पराग – रोल नंबर: 0867282
शाह मार्गी चिराग – रोल नंबर: 0108110
आकाश गर्ग – रोल नंबर: 0833621
कोमल पुनिया – रोल नंबर: 0818290
आयुषी बंसल – रोल नंबर: 6902167
राज कृष्ण झा – रोल नंबर: 6613295
आदित्य विक्रम अग्रवाल – रोल नंबर: 0849449
मयंक त्रिपाठी – रोल नंबर: 5400180




