Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कुलपति महादेव कावरे ने किया पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण

    कुलपति महादेव कावरे ने किया पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे (आई.ए.एस.) ने आज विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। कुलपति श्री कावरे ने बालक एवं बालिका छात्रावास, मेस एवं कैंटीन, आवासीय परिसर, अतिथि गृह और निर्माणाधीन आडिटोरियम का आकस्मिक निरीक्षण किया। छात्रावास में आवश्यक संधारण एवं बुनियादी सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।

    श्री कावरे ने दोनों छात्रावास भवनों को यूजीसी एवं शासन के निर्देशों एवं आधुनिक मापदंड के अनुरूप उन्नत करने, रिक्रेयेशन हॉल एवं पालकों के लिए सुव्यवस्थित अतिथि कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बालक एवं बालिका छात्रावास में अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया । बैडमिंटन कोर्ट की फ्लोरिंग को रिपेयर करने, बॉलीबाल, लॉन टेनिस एवं बॉस्केट बॉल के कोर्ट के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए कहा। गार्डन में ओपन जिम विकसित करने एवं खेल विभाग के सहयोग से खेल मैदान की साफ-सफाई एवं खेल सुविधाओं का विकास करने के लिए कहा। अपने निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने पुराने टूटे-फूटे फर्नीचर एवं उपकरणों की यथासंभव रिपेयरिंग एवं अपलेखन का निर्देश दिया। आवश्यक संसाधनों की पूर्ति हेतु नियमानुसार क्रय हेतु संबंधितों को आदेशित किया।

    श्री कावरे ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने के लिए छात्रावास प्रभारियों को कहा। छात्रावासों में पर्यावरण समिति बनाकर उद्यानिकी विकसित करने के लिए वन एवं उद्यानिकी विभागों एवं कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने कहा। एनआईटी के आर्किटेक्ट विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से गार्डनिंग एवं लैंड स्कैपिंग के लिए प्लानिंग कराने में सहयोग लेने के लिए कहा। इसमें स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं सहित छत्तीसगढ़ हार्टिकल्चर सोसायटी एवं प्रकृति की ओर जैसी पर्यावरणीय संस्थाओं से अलाभकारी वित्तीय आधार पर सहयोग लेने के लिए कहा। उन्होंने आवासीय परिसर में आवश्यक सिविल वर्क के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा। अतिथि गृह को अविलंब सुव्यवस्थित कर प्रारंभ करने निर्देश दिए।

    आज विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन आडिटोरियम का भी कुलपति श्री कावरे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया। परिसर के मैंटनेंस कार्य को पी.डब्ल्यू.डी. के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान पी.डब्ल्यू.डी. के कार्यपालन अभियंता अभिनव श्रीवास्तव, कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.