Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आज खुलेगा वोडाफोन आईडिया का FPO, जानें GMP की सारी डिटेल

    आज खुलेगा वोडाफोन आईडिया का FPO, जानें GMP की सारी डिटेल

    adminBy adminApril 18, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad business desk: वोडाफोन आईडिया के एफपीओ का सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल रहा है. ये 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक खुला रहेगा. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 5400 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं. ऐसे में आइए आपको बताते आपको इसके लिए कंपनी के कितने शेयर लेने होंगे साथ ही ग्रे मार्केट में इसका क्या हाल है.

    कितना कर सकते हैं निवेश

    वोडाफोन आईडिया के इस एफपीओ में कंपनी लगभग 18 हजार करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी. यह भारतीय बाजार का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ है. इससे पहले यस बैंक ने एफपीओ के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की थी. इसके बाद अडानी ग्रुप ने पिछले साल जनवरी में 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ लाने की कोशिश की थी. निवेशक इस एफपीओ में 14 लॉट यानी 18172 शेयर ही खरीद सकते हैं. रिटेल निवेशक इसमें 14,278 रुपये से लेकर 1,99,892 रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस एफपीओ में 23 अप्रैल को शेयर अलॉट किए जाएंगे. शेयरों को डीमैट अकाउंट में 24 अप्रैल को ट्रांसफर किया जाएगा.
    ग्रे मार्केट में क्या है हाल
    वोडाफोन आइडिया इस एफपीओ से आई रकम में से 12,750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नई साइट लगाने, 4 जी का विस्तार और 5जी सेवा को शुरू करने के लिए करेगी. साथ ही 2,175 करोड़ टेलीकॉम डिपार्टमेंट और जीएसटी डिपार्टमेंट को दिए जाएंगे. वित्त वर्ष 2024 में वोडाफोन-आइडिया को अप्रैल से दिसंबर तक कुल 23,564 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कंपनी पर साल 2023 के अंत तक कुल 2.13 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. बीएसई डेटा के अनुसार, कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 32.19 फीसदी है. फिलहाल कंपनी का स्टॉक 12.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 1.50 रुपये चल रहा है. इसकी लिस्टिंग 12.5 रुपये पर हो सकती है.

    Read also: रामदेवबाबा आईपीओ में पैसे लगाने के लिए उमड़े लोग, लेकिन ये बाबा रामदेव की नहीं है कंपनी!

    एंकर निवेशकों से मिले 5400 करोड़
    वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को एफपीओ से पहले एंकर निवेशकों से करीब 5,400 करोड़ रुपये मिल गए हैं. वन 97 कम्युनिकेशंस और एलआईसी के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी एंकर बुक हो सकती है. वन97 कम्युनिकेशंस ने एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपये और एलआईसी ने 5,627 करोड़ रुपये जुटाए थे.

    Read also: जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या

    देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने मनी कंट्रोल से कहा कि देश में कॉल की दरें बढ़ाए जाने की आवश्यकता है. इस एफपीओ के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटकर 24 फीसदी रह जाएगी. उन्होंने एंकर निवेशकों को भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद भी दिया.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    idea share latest news idea share news vodafone idea vodafone idea fpo vodafone idea fpo price vodafone idea latest news vodafone idea news vodafone idea news today vodafone idea share vodafone idea share analysis vodafone idea share latest news vodafone idea share latest news today vodafone idea share news vodafone idea share news today vodafone idea share price vodafone idea share target vodafone idea stock vodafone idea stock analysis
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.