Water Crisis in Bilaspur : बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 12 सिरगिट्टी के कई मोहल्लों में लोग भीषण गर्मी में पानी की समस्या से परेशान हैं। यहां पिछले डेढ़ महीने बोर खराब पड़े हैं, जिसे सुधारने के लिए अफसर कोई सुध नहीं ले रहे हैं। वहीं, मोहल्ले में टैंकर के पानी से दिन गुजर रहा है।यह आलम पिछले डेढ़ महीने से है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान महिलाओं ने जोन ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान दो घंटे तक बैठी रहीं, लेकिन अफसर मीटिंग का बहाना कर महिलाओं से मिलने तक नहीं आए।
Read Also – एनएसयूआई का गैर मान्यता स्कूलों के खिलाफ काली पट्टी बांध घेरा DEO कार्यालय
सिरगिट्टी परिक्षेत्र के लोग ज्यादा परेशान
Water Crisis in Bilaspur : दरअसल, भीषण गर्मी में पानी की समस्या तो आम तौर पर देखने को मिलती है। लेकिन, सिरगिट्टी परिक्षेत्र के लोग कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। नगर पंचायत के समय में बना बोर खराब है। जिसे सुधाने के लिए नगर निगम के अफसर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने पानी की समस्या बताई तो नगर निगम ने टैंकर भेजने का दावा किया। स्थिति यह है कि मोहल्ले के लोग पिछले डेढ़ महीने से टैंकर के पानी से काम चला रहे हैं, लेकिन उससे उनके पीने की पानी की किल्लत तो दूर हो गई। वहीं नहाने और जरूरी उपयोग के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
Read Also – इन जिलों में वज्रपात का यलो अलर्ट जारी
वार्ड की समस्या को लेकर ध्यान नहीं देते अफसर
Water Crisis in Bilaspur : नगर निगम ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों की समस्याएं दूर करने के लिए जोन ऑफिस बनाया है। यह सुविधा वार्ड के लोगों के लिए दी गई है, लेकिन जोन कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मोहल्ले में झांकने तक नहीं जाते। वहीं, लोग जब शिकायत लेकर जोन ऑफिस जाते हैं, तब अफसर ही नहीं मिलते। स्थिति यह है कि मोहल्ले के लोगों की लगातार शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
Read Also – हार गया अहंकार, जीत गई जनता…. कांग्रेस से निष्कासित सुरेन्द्र दास ने लगवाया विदाई पोस्टर
अफसर तो अफसर पार्षद भी को भी सुध नहीं
वार्ड की महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में पानी की समस्या को लेकर उन्होंने अपने वार्ड के पार्षद से भी शिकायत की, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि दूसरे वार्ड के पार्षद अपने मोहल्ले में टैंकर की व्यवस्था करते हैं। लेकिन, यहां न तो पार्षद कोई ध्यान देता और न ही नगर निगम के अफसर उनकी शिकायत सुनते हैं।




