रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों की हल्की बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार की सुबह से ही सूरज ने तीखी धूप के साथ अपना प्रकोप दिखाया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते मामले, हाईकोर्ट के जस्टिस कोविड पॉजिटिव
हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग के अनुसार, आज दोपहर बाद से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मिलाजुला मौसम बने रहने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांदीपनी और जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का किया लोकार्पण
मौसम विभाग ने रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा सहित एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शाम को हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम में यह बदलाव किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए राहतकारी हो सकता है। वहीं, प्रशासन को भी अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है।




