Weather Update in CG : छत्तीसगढ़ में रविवार को नौतपा के आखिरी दिन मौसम बदल गया। जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में बारिश हुई, तो रायपुर और आसपास के जिलों में तेज अंधड़ और बादल से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात का तापमान पिछले 8 दिनों के मुकाबले कम रहा।
रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा। यहां दिन का तापमान 45.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान नारायणपुर में 25.6 डिग्री रहा। आज बिलासपुर समेत पांच जिलों मे हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन बस्तर संभाग में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।
आज भी गर्मी और हीटवेव की चेतावनी
Weather Update in CG : मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम जिले में गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।
आज यहां बारिश के आसार
Weather Update in CG : मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।
12 से 13 जून को मानसून पहुंचेगा
दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार से पूरे केरल में सक्रिय हो गया है। बस्तर में 12-13 जून के आसपास दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून दाखिल हो जाएगा। अगले चार-पांच दिन बस्तर में बारिश होने की संभावना है। रायपुर में मानसून 12 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है।




