रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन तक बारिश से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चरण में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में आज तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 22 जून को यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटों में कुछ ही इलाकों में 2 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई।
ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक मौके से फरार
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और आसपास एक निम्न दाब का क्षेत्र बना है, जिसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4°C और पेण्ड्रारोड व जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.4°C दर्ज किया गया। रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।




