Khabarwaad Jagdalpur. होली मनाकर वापस लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया, जबकि बाकी का इलाज जगदलपुर के मेकॉज में अस्पताल में चल रहा है।
Read Also: होली के दूसरे दिन तेज रफ्तार का कहर, कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत
जानकारी के मुताबिक शांतिनगर निवासी चिंतामणि 20 वर्ष, जयराम 35 वर्ष, तेजस 9 वर्ष, सोनसिला 48 वर्ष, चिन्टूदास 32 वर्ष के अलावा अन्य लोग सोमवार को होली मनाने के लिए ककनार गये हुए थे, होली मनाकर वापस जगदलपुरु लौट रहे थे। तभी परपा थाने से पहले ड्राइवर को अचानक झपकी आई और वह गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी पेड़ से जा टकराई।
Read Also: पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया, जहाँ से चिन्टूदास को ज्यादा चोट लगने के कारण उसे भी बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया, कुछ घायलों को ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
Read Also: माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आधी रात को कराया गया ICU में भर्ती




