Khabarwaad Crime Desk: जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए वो किया, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे।
दरअसल, महिला ने पहले अपने पति की हत्या की। इसके बाद पति के शव को जला दिया। मामला सामने आने के बाद पति की हत्या कर उसके शव को जलाने के जुर्म में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला असम के जोरहाट का है।
Read Also: एक छोटा टुकड़ा डार्क चाकलेट खाने के होते हैं इतने फायदे, बस ध्यान रखें ये बात
नाबालिग बेटा भी पकड़ाया
पुलिस ने शनिवार को इस वारदात की जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ उसके नाबालिग बेटे को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, “चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी।”
Read Also: चुनाव आयोग की रिकॉर्ड जब्ती, अब तक 8,889 करोड़ के कैश और ड्रग्स जब्त किए
चाय बागान का मजदूर था पति
पुलिस अधिकारी ने कहा, “अपने कबूलनामे में महिला ने दावा किया कि उसका पति हर दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और अपने बेटे को बचाने के लिए उसने अपने पति की हत्या करने जैसा कदम उठाया।” मृतक की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई। वह चाय बागान का मजदूर था।
शख्स का आधा जला शव मिला
यह घटना जोरहाट के मरियानी इलाके के मुरमुरिया चाय बागान में गुरुवार देर रात घटी। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने सोरेन की पत्नी को अपने घर के पास कुछ जलाते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का आधा जला हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।




